कोरोना के दैनिक मामलों और मौतों में आई गिरावट, देखें राज्यवार आंकड़े

कोरोना के दैनिक मामलों और मौतों में आई गिरावट, देखें राज्यवार आंकड़े

सेहतराग टीम

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार कोरोना वायरस (Corona Virus Cov-19) लगभग सभी देशों को अपनी चपेट में ले चुका है। दुनियाभर में 113,467,303 लोग कोरोना वायरस की चपेट में हैं। इनमें 2,520,550 लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) के कुल एक्टिव पीड़ितों की संख्या 168627 पहुंच चुकी है। एक्‍ट‍िव पीड़ितों में विदेशी मरीज भी शामिल हैं। अभी तक 10786457 मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। आंकड़ों के मुताबिक इस संक्रमण से पूरे देश में 157157 लोगों की मौत हुई है। एक माइग्रेटेड मरीज को मिलाकर देश में कोरोना (Corona) के कुल 1,11,12,241 कन्‍‍‍‍‍फर्म मामले पाए गए हैं।

पढ़ें- खून को प्रभावित करता है कोरोना वायरस, शरीर में होने लगते हैं कई बदलाव

पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस (Corona virus) के 15,510 नए मामले सामने आए हैं। आज करीब एक सप्ताह बाद इसमें गिरावट दर्ज की गई है। साथ ही इस दौरान कोरोना से 106 लोगों की मौत भी हुई है।  पिछले 24 घंटों में 11,288 लोग ठीक भी हुए हैं। रिकवरी रेट 97.07 फीसदी हो गया है। एक्टिव मरीज दर 1.52 फीसदी है। मृत्यु दर 1.41 फीसदी है। पॉजिटिविटी रेट 2 फीसदी से कम है। 28 जनवरी को 6,27,668 कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए। अभी तक कुल 21,68,58,774 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। देश में अब तक 1,43,01,266 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है।

रोजाना आधार पर दर्ज होने वाले नए कोरोना केसों की तुलना में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या कम है। इससे कोरोना के सक्रिय के मामलों में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।

देश में दुनिया का सबसे बड़े कोविड टीकाकरण अभियान का सोमवार यानी आज से दूसरा चरण शुरू हो गया है। दूसरे चरण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एम्स पहुंचकर कोविड टीका लगवाया है। साथ ही देशवासियों से कोरोना को हराने के लिए कोविड वैक्सीन लगवाने की अपील की है।

राज्य

एक्टिव केसेज

ठीक हो चुके

मौतें

आंध्र प्रदेश

718

882029

7169

अंडमान एंड निकोबार आइलैंड

6

4952

62

अरुणाचल प्रदेश

0

16780

56

असम

1615

214830

1092

बिहार

399

260594

1541

चंडीगढ़

381

21037

352

छत्तीसगढ़

2774

305951

3835

दादर नगर हवेली और दमन & दिउ

4

3400

2

दिल्ली

1335

627044

10910

गोवा

606

53585

795

गुजरात 

2363

263116

4410

हरियाणा

1275

266461

3048

हिमाचल प्रदेश 

318

57332

995

जम्मू एंड कश्मीर 

823

123661

1957

झारखंड

494

118365

1090

कर्नाटक

5823

933097

12331

केरल

49709

1005497

4197

लद्दाख

53

9635

130

लक्षद्वीप

120

261

1

मध्य प्रदेश 

2785

255117

3864

महाराष्ट्र 

78212

2024704

52154

मणिपुर

33

28867

373

मेघालय

17

13796

148

मिजोरम

20

4393

10

नागालैंड

7

12102

91

ओडिशा

704

334571

1916

पुडुचेरी

185

38872

668

पंजाब

4632

171712

5832

राजस्थान

1308

316241

2787

सिक्किम

46

5964

135

तमिलनाडु

4022

835024

12496

तेलांगना

1902

295387

1634

त्रिपुरा

39

32987

391

उत्तराखंड

489

94850

1692

उत्तर प्रदेश 

2103

592699

8725

वेस्ट बंगाल

3307

561543

10268

भारत में कुल मामले

168627

10786457

157157


 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।